BAN vs AFG: नजमुल हसन शांटो ने जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की 'धमाकेदार' शुरुआत

बांग्लादेश और अफगानिस्तान (Bangladesh vs Afghanistan Test) के बीच ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में मेजबान टीम की शुरुआत बड़ी धुआंधार हुई है, जहां पर नजमुल हसन शांटो ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोक दिया है।

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान तेज गेंदबाज निजत मसूद ने ओपनर जाकिर हुसैन को मात्र 1 रन बनाकर आउट कर दिया।

Bangladesh vs Afghanistan Test

लेकिन उसके बाद शांटो और ओपनिंग बल्लेबाज महमुदुल हसन जॉय के बीच 150 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी की खासियत तेज गति से रन बनाना रही। पहले सेशन के बाद हसन और शांटो क्रमशः अपने अर्धशतक और शतक पूरे कर चुके थे।

जैसे ही शांटो ने शतक लगाया वैसे ही दोनों बल्लेबाजों के बीच 225 गेंदों पर 174 रनों की धमाकेदार साझेदारी पूरी हो गई। इस दौरान बांग्लादेश ने 4.83 की तेज रन गति से रन बनाए। ये गति 5 के पार होती अगर शांटो शतक के करीब जाकर धीमा खेल ना दिखाते। 24 साल के शांटो 23 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 43 पारियों में 27.07 की औसत से बल्लेबाजी की है।

अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों के बगैर उतरी हैं दोनों टीमें-

इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अपने स्टार ओपनर तामिम इकबाल और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बगैर खेलने उतरी है। उनके साथ फिटनेस समस्या है। वहीं, अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को रेस्ट देने के चलते मैच में नहीं खिलाया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शान्टो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, महमूदुल हसन जॉय, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, एबादत हुसैन

अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, नासिर जमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), करीम जनत, अमीर हमजा, जहीर खान, निजात मसूद, यामीन अहमदजई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+