BAN vs AFG: बारिश के बाद अफगानों की दहाड़, रोमांचक मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश दोनों को किया बाहर
BAN va AFG: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम ने जगह बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कुछ मौकों पर बारिश का खलल देखने को मिला है। बांग्लादेश की टीम के चेज के दौरान बारिश से मैच रुक गया, इससे पहले भी ऐसा हुआ था। हालांकि बाद में गेम शुरू हुआ और अफगानों ने इतिहास रच दिया।
अफगानिस्तानी टीम अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप 1 से सेमीफाइनल की दोनों टीमें सामने आ गई हैं, भारतीय टीम पहले से ही अगले चरण में जगह हासिल कर चुकी है। उधर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर नहीं कर पाई लेकिन एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। अफगान टीम ने 5 विकेट पर 115 रनों का स्कोर हासिल किया। इसके बाद बारिश से दूसरी पारी में ब्रेक थोड़ा ज्यादा हो गया।
बांग्लादेश की पारी के दौरान फिर से बारिश ने दस्तक दी। इस दौरान चौथे ओवर की दो गेंदों का खेल हुआ था और स्कोर 3 विकेट पर 31 रन था। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जाने के लिए अफगानिस्तान को 13 ओवर से पहले हराना था।
बारिश ने कई बार खलल डाला लेकिन मैच पर असर नहीं पड़ा। एक ओवर की कटौती करते हुए लक्ष्य 115 रनों का कर दिया गया। लिटन दास अकेले एक छोर पर खड़े रहे और फिफ्टी जमा दी। दूसरी तरफ सभी बल्लेबाज आउट हो गए। बांग्लादेशी टीम 105 पर सिमट गई। अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications