BAN vs AFG: दमदार शुरुआत के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरी अफगानिस्तान, बांग्लादेश ने 156 पर किया ढेर

Bangladesh vs Afghanistan, 3rd Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का तीसरा मैच, आज 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम महज 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला है।

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज (62 गेंदों में 47) ने सबसे शानदार पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, इब्राहिम जादरान (22) और अजमतुल्लाह उमरजई (22) ने पारी जरूर संभाला।

bangladesh team

इसके अलावा रहमत शाह ने 18 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 18 रन की पारी खेली। राशिद खान 9 रन ही बना सके, वहीं मोहम्मद नबी 6 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।

बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान शाकिब अल हसन ने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मेहदी हसन मिराज ने भी तीन विकेट लिए। वहीं शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट अपने नाम किए तो तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर ने एक-एक विकेट लिया।

तीन विकेट लेने के बाद क्या बोले मेहदी हसन मिराज
मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश की ओर से तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाने के बाद कहा कि, 'मैं वास्तव में खुश हूं, मुझे तीन विकेट मिले, मैं पहले ओवर में थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन मेरे कप्तान ने मुझसे कहा कि अगर तुम इसे सही एरिया में गेंद डालोगे तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हूो। विकेट थोड़ा पेचीदा रहा, कुछ गेंदें टर्न हुई और कुछ नहीं। यह हमारे लिए अच्छा मौका है और हम जीत हासिल करना चाहेंगे।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

अफगानिस्तान स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्ला उमरजई, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, इकराम अलीखिल।

बांग्लादेश स्क्वाड: तंजिद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+