फिर होगी पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! टेस्ट सीरीज जीत के करीब बांग्लादेश, बनाने हैं सिर्फ इतने रन

Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी 172 रन पर समाप्त हुई। इससे बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गवाएं 42 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को पांचवें दिन जीत के लिए 143 रन और बनाने होंगे। इसके लिए बांग्लादेश के पास 10 विकेट हाथ में होंगे।

तेज गेंदबाजों का रहा दबदबा

ऐसे में नजमुल शांतो की अगुआई वाली बांग्लादेश की टीम यह जीत हासिल कर लेती है, तो यह पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी। दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। तब से तेज गेंदबाजों ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा है, अब तक गिरे 30 विकेटों में से 22 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। पिच ने तेज गेंदबाजों को काफी मदद की है।

Bangladesh 1

बांग्लादेश रच सकता है इतिहास

बांग्लादेश ने 2002 में अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। छह सीरीज में पाकिस्तान हर बार विजयी हुआ है। इस मौजूदा सीरीज में बांग्लादेश ने पहला मैच 10 विकेट से जीता, जिससे अब वह मजबूत स्थिति में हैं। इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश को शुरुआती मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उसने 26 रन पर ही छह विकेट खो दिए।

सिर्फ़ 143 रन की ज़रूरत

हालांकि, मेहदी हसन (78) और लिटन दास (138) ने सातवें विकेट के लिए 165 रनों की अहम साझेदारी करके अपनी टीम को वापसी दिलाई। इस मैच में तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा है। अब तक लिए गए कुल 30 विकेटों में से 22 विकेट उन्होंने लिए हैं। यह इस पिच पर गति की अहम भूमिका को दर्शाता है। चौथे दिन बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत दर्ज करने और इतिहास रचने के लिए सिर्फ़ 143 रन की ज़रूरत है।

बाबर आजम हो रहे हैं ट्रोल

बाबर आज़म को इस सीरीज़ में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। वे दो मैचों की चार पारियों में सिर्फ़ 64 रन ही बना पाए हैं। इससे उन पर और उनकी टीम पर दबाव बढ़ गया है। पिछले मैच में पाकिस्तान ने 448 रन पर पारी घोषित कर दी थी, फिर भी उन्हें 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के लिए टीम के खराब गेंदबाजी प्रदर्शन को खास तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+