IND vs AUS: भारत की जीत के लिए बांग्लादेश कर रहा दुआ, सेमीफाइनल का बना नया समीकरण
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में आज एक अहम मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला अब जीतना ही होगा। हारने पर कंगारू इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और उनका प्रयास अगले चरण में जाना है।
इस मैच पर बांग्लादेश की निगाहें भी टिकी हुई हैं। बांग्लादेश की टीम दो मैचों में हार का सामना कर चुकी है लेकिन अभी पूरी तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। बांग्लादेश की टीम का भविष्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर काफी हद तक टिका है।

अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में हार जाती है, तो सेमीफाइनल में कंगारुओं की स्थिति मजबूत हो जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम बाहर नहीं होगी। अगर टीम इंडिया हार जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तो बाहर हो जाएगी लेकिन एक नया समीकरण बन जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर मुकाबला जीत लेती है, तो उनको जीत का अंतर बड़ा रखना होगा। ऑस्ट्रेलिया की हार से बांग्लादेशी टीम को लाभ है। बांग्लादेश की टीम सेमी]फाइनल की दौड़ में बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की जीत से बांग्लादेश की टीम सीधा बाहर हो जाएगी।
अब तक दो मैचों में हार के बाद बांग्लादेश की टीम तालिका में चौथे नम्बर पर है। अगर भारत से हारकर ऑस्ट्रेलिया बाहर होता है, तो बांग्लादेश को अपना अगला मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश का अगला मैच है। इसे एक अच्छे मार्जिन से जीतकर बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल का दावा ठोक सकती है। देखना होगा कि नतीजा बांग्लादेश के पक्ष में जाता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications