BAN vs NZ: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड मैच के दौरान मैदान में घुसा आतंकी, रचिन रविन्द्र को पकड़ा और फिर?

BAN vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान आतंकी हमला होने की चेतावनी और अटकलें पहले भी आई थी और अब लगभग ऐसा ही कुछ हो गया है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य पहुँच गया, जिससे हड़कंप मच गया।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में मुकाबले के दौरान ऐसा हुआ, जब दर्शक के भेष में एक ऐसा इंसान घुस आया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। रचिन रविन्द्र उस समय क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे और यह आदमी उनके पास चला गया।

ban vs nz

यह इंसान दर्शक के तौर पर आया था और बाद में मैदान के अंदर चला गया। इसके बाद अब प्लेयर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह आदमी प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए लब्बैक का समर्थक बताया गया है। अब पुलिस का कहना है कि सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।

आतंकी हमले के कारण ही एक दशक से ज्यादा समय तक पाकिस्तान में कोई गेम नहीं हुआ और टीमों ने वहां जाने से मना कर दिया था। चैम्पियंस ट्रॉफी मैच के दौरान यह इंसान कीवी खिलाड़ी रचिन रविन्द्र के पास चला जाता है और उनको सीने से लगाने का प्रयास करता है। बाद में सुरक्षाकर्मी पीछे दौड़कर इसे पकड़ते हैं।

आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुखिया अब्दुल कादिर की पाकिस्तान यात्रा से भी इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में अब्दुल कादिर ने पाक यात्रा की थी, इससे पहले खबरें आई थीं कि प्लेयर्स को किडनैप किया जा सकता है। उधर तालिबान और पाक आर्मी के बीच भी माहौल गर्म चल रहा है।

पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन चैम्पियंस ट्रॉफी में निराश करने वाला रहा है। लगातार दो मैचों में हार के बाद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई है। उधर बांग्लादेश भी इस इवेंट से बाहर है। पाक के बाहर होने पर भी आतंकी संगठनों की बौखलाहट देखने को मिल सकती है।

पाकिस्तान में भारतीय टीम के मैचों को छोड़कर बाकी सभी टीमों के मुकाबले खेले जा रहे हैं, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें वहां गई हैं। सुरक्षा कारणों से ही भारतीय टीम को वहां नहीं भेजने का फैसला लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+