BAN vs IND: कोहली के हाथ से छूटे कैच को ऋषभ पंत ने किया पूरा, डाइव लगाकर गेंद को गिरने से पहले लपका
भारत को चौथे दिन पहली सफलता नजमुल शंटों के रूप में मिली। उमेश यादव की एक बाहर जाती गेंद शंटों के बल्ले का किनारा विराट कोहली के पास गई, लेकिन कोहली से यह कैच छूट गया और पंत ने कैच को पूरा किया।

Rishabh pant amazing catch बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने मैच में वापसी कर ली है। दूसरी पारी में बांग्लादेश के ओपनरों ने 124 रन की साझेदारी कर एक वक्त भारत को मैच में पीछे धकेल दिया था, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने अपनी टीम को मैच में वापसी कराई। 124 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद 250 के अंदर बांग्लादेश ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ आज कई मौकों पर बेहतरीन फील्डिंग भी देखने को मिली। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने आज गजब का एफर्ट दिखाते हुए न सिर्फ टीम के लिए रन बचाए बल्कि उन्होंने विकेट भी दिलाई।
पंत ने पकड़ा शानदार कैच
दरअसल, भारत को चौथे दिन पहली सफलता नजमुल शंटों के रूप में मिली। उमेश यादव की एक बाहर जाती गेंद शंटों के बल्ले का किनारा ले चुकी थी। बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली के पास गई, लेकिन कोहली से यह कैच छिटक गया। गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही बगल में खड़े ऋषभ पंत ने उसे लपक लिया और इस तरह से पंत ने एक शानदार कैच का नजारा पेश किया।
हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हुए शंटो
यह वाक्या बांग्लादेश की दूसरी पारी के 47वें ओवर का है। भारत की ओर स मिले 513 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर्स के बीच शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन 124 के स्कोर पर उमेश यादव की एक तेज गेंद शंटों के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई और वहां कोहली से कैच छूटने के बाद ऋषभ पंत ने फुर्ती के साथ उस कैच को पकड़ लिया और इस तरह पंत ने शंटो की पारी का अंत किया, जो 67 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
पंत ने एक आसान सा मौका भी गंवाया
यहां ऋषभ पंत की भले ही एक अच्छा और शानदार कैच पकड़ कर सफलता मिल गई हो, लेकिन उनकी खराब विकेटकीपिंग का एक उदाहरण मैच के चौथे ही दिन देखने को मिला। दरअसल, 87वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव की एक तेज गेंद मुश्फिकुर रहीम के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई थी और पंत ने इस आसान से कैच को छोड़ दिया। यह डिलीवरी इतनी नीचे भी नहीं थी कि कैच को पकड़ना मुश्किल हो। जब यह कैच छूटा तो मुश्फिकुर 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने मुश्फिकुर को आउट कर भारत को पांचवी सफलता दिला दी थी।












Click it and Unblock the Notifications