BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का समय रहेगा अलग, सुबह जल्दी शुरू होंगे दोनों मुकाबले

Ban vs IND 1st Test match

BAN vs IND test series बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद टीम इंडिया 14 दिसंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जाएगा। इसके लिए सोमवार को ट्रॉफी का अनावरण दोनों टीमों के कप्तानों ने कर दिया। आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का समय एकदम अलग होगा। टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा यानि कि टॉस का समय सुबह 9 बजे रहेगा। बता दें कि वनडे सीरीज के मुकाबले साढ़े ग्यारह बजे शुरू होते थे।

कहां देख सकते हैं मैच?

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा ओटीट प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी मैच का प्रसारण होगा।

रोहित के बिना उतरेगी भारतीय टीम

आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल करेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा आखिरी वनडे चोटिल हो गए थे। रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को भी लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी केएल राहुल और शुभमन गिल के कंधों पर रहने वाली है। पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित ग्यारह में भारतीय कप्तान पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं। 12 साल बाद टेस्ट टीम में आए जयदेव उनादकट की प्लेइंग इलेवन में जगह तो मुश्किल नजर आ रही है, लेकिन शार्दुल अगर बाहर बैठते हैं तो उन्हें जगह मिल सकती है।

संभावित ग्यारह

शुभमन गिल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर/जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+