BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका! बांग्लादेश करेगी जोरदार वापसी

BAN vs AFG, 3rd ODI, Afghanistan tour of Bangladesh, 2023: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को अफगानिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया है। पहले दो मुकाबले को जीतकर अफगानिस्तान ने पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है।

अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन: अफगानिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी पहले दोनों वनडे मुकाबले में कमाल की रही है। फजलहक फारूकी के अलावा राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने गेंद के साथ टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से रन निकले है। दूसरे वनडे में उन्होंने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

BAN vs AFG 1

बांग्लादेश को घर पर हराया: साल 2015 के बाद घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को वनडे सीरीज में हराने वाली अफगानिस्तान सिर्फ दूसरी टीम बनी है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम यह कारनामा कर चुकी है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 13 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 7 में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है और 6 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं। अफगानिस्तान की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर क्लीन स्विप करने की होगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली सीरीज के दूसरे मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है। इसे आप मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद सलीम सफी।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: लिट्टन दास (कप्तान), मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, एबादोत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+