Dream11: अफगानिस्तान vs बांग्लादेश मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका

BAN vs AFG Dream11 Prediction: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 25 जून यानी मंगलवार सुबह 6 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। सुपर 8 में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। सुपर 8 में खेले गए दो मैचों में टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बांग्लादेश की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी।

सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा

अफगानिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी जिंदा है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप ए को पूरी तरह से खोल दिया है। ग्रुप ए में टॉप पर भारतीय टीम चार अंकों के साथ मौजूद है। लेकिन भारतीय टीम का भी सेमीफाइनल में पहुंचना अभी पक्का नहीं हुआ है।

BAN vs AFG 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच में कुछ खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखा सकते हैं। राशिद खान की गेंद को पढ़ना बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। दूसरी तरफ नवीन उल हक और फजलहक फारूकी लगातार अफगानिस्तान के लिए शुरुआती ओवर्स में विकेट लेने का कारनामा कर रहे हैं।

इस तरह बांग्लादेश की बात करें तो कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और तनजीद हसन अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। गेंदबाजी में शाकिब अल हसन तस्कीन अहमद तंजीम साकिब और मुस्तफिजुर रहमान पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

ड्रीम टीम -1

कप्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज
उपकप्तान: गुलबदीन नईब
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज (कप्तान) और लिटन दास।
बल्लेबाज: गुलबदीन नईब (उपकप्तान), इब्राहिम जादरान और तौहीद हृदॉय।
ऑलराउंडर्स: रिशाद हुसैन, शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी।
गेंदबाज: राशिद खान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

ड्रीम टीम -2

कप्तान: शाकिब अल हसन
उपकप्तान: मोहम्मद नबी
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज (कप्तान) और लिटन दास।
बल्लेबाज: गुलबदीन नईब (उपकप्तान), इब्राहिम जादरान और तौहीद हृदॉय।
ऑलराउंडर्स: रिशाद हुसैन, शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी।
गेंदबाज: राशिद खान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग इलेवन: तनजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तनजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+