IPL 2024: धोनी का धुरंधर खिलाड़ी होगा आईपीएल से बाहर? चेन्नई सुपर किंग्स को लग सकता है झटका

IPL 2024: आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खबरें अच्छी नहीं आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का एक धांसू खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। डेवोन कॉनवे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में उनकी जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स को नया खिलाड़ी ओपनिंग स्लॉट में लाना होगा। इस बीच एक दूसरे खिलाड़ी को लेकर भी खबर अच्छी नहीं है।

पिछले आईपीएल में धोनी के साथ मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स लिए धांसू काम करने वाला खिलाड़ी भी अब बाहर हो सकता है। यह खबर चेन्नई सुपर किंग्स को परेशानी करने वाली है। इस खिलाड़ी को धोनी ने ही गुरु मंत्र दिया था और तराशने का काम किया था।

chennai super kings

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना चोटिल हैं और बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए तीसरे टी20 मैच में उपलब्ध नहीं थे। श्रीलंका क्रिकेट ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है। अगर उनकी कोट गहरी होती है, तो आईपीएल में खेलने को लेकर परेशानी हो सकती है। पथिराना इस टीम के धाकड़ गेंदबाज हैं।

पथिराना का एक्शन लसिथ मलिंगा से मिलता है, इस वजह से उनको 'बेबी मलिंगा' भी कहा गया। उनको डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है और धोनी ने टैलेंट देखते हुए उनको मौका दिया। उन्होंने एक बार कहा था कि धोनी जैसे उच्च स्तर वाले इंसान ने मुझ पर भरोसा दिखाया, उस समय मुझे लगा था कि मैं कुछ कर सकता हूं।

श्रीलंका के इस गेंदबाज ने यह भी कहा था कि धोनी सबसे सफल इस वजह से हैं क्योंकि वह काफी विनम्र हैं। हर इंसान के साथ उनका बर्ताव समान ही रहता है। जूनियरों से वह अच्छी तरह बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल में एक बच्चा था और मुझे कोई नहीं जानता था, धोनी ने उस समय मेरी मदद की और ट्रेनिंग भी दी थी।

गौरतलब है कि पिछले साल आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। आईपीएल में खेलने के बाद पथिराना को श्रीलंका की नेशनल टीम से खेलने का मौका भी मिला। देखना होगा कि वह कब तक ठीक होकर वापस आते हैं। हालांकि उनकी चोट की गहराई को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+