PAK vs AUS: बीच मैदान पर भिड़े बाबर आजम और मिचेल स्टार्क? सोशल मीडिया पर छाया बवाल का Video
Australia vs Pakistan, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पूरी जान लगा दी है। इस बीच मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बीच कहासुनी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम और मिशेल स्टार्क के बीच टकराव देखने को मिला। दोनों के बीच शब्दों के आदान-प्रदान ने बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक मुकाबले में अप्रत्याशित मोड़ ला दिया।

यह घटना खेल के महत्वपूर्ण समय के दौरान घटी, जब पाकिस्तानी टीम सात रन पर दो विकेट गवां चुकी थी और बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए ही थे। मिचेल स्टार्क की एक बॉल आफ स्टंप के कुछ बाहर थी, जिसे सलीम अयूब ने बिना टच किए विकेटकीपर के पास जाने दिया। इसके बाद बाबर आजम ने मिचेल स्टार्क की ओर देखा और फिर दोनों एक दूसरे से कुछ कहते हुए नजर आए।
वायरल वीडियो में दोनों के हावभाव देखने से इतना तय लग रहा है कि दोनों की बीच जरूर कहासुनी हुई है, लेकिन क्या कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा। जैसे ही बाबर आजम और मिशेल स्टार्क के बीच मौखिक विवाद हुआ, यह फैंस, कंमेंटेटर और क्रिकेट बिरादरी के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Heated combo between Starc and Babar Azam. (Zimbabar thinks he can bat or sledge..!)😜📷#Babar #Starc #PinkTest #AUSvsPAK #PAKvsAUS pic.twitter.com/A8htdMxze6
— bhavishya aneja (@AnejaBhavi55798) January 5, 2024
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा।












Click it and Unblock the Notifications