PSL के मैच में बाबर आजम ने गेंदबाज को मारने के लिए उठाया बल्ला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में बाबर आजम ने विरोधी टीम के गेंदबाज हसन अली को बल्ला दिखाकर उन्हें पिच से साइड हटने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आजम विरोधी टीम के गेंदबाज को बल्ला दिखाकर उसे मारने का इशारा कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बाबर आजम ने जिस गेंदबाज को बल्ला दिखाया है तेज गेंदबाज हसन अली हैं जो राष्ट्रीय टीम में बाबर आजम के साथ खेलते हैं। वायरल वीडियो पीएसएल के एक मैच का है, जो गुरुवार को खेला गया था। यह वीडियो पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मैच में बाबर आजम की एक मस्ती के दौरान का था।

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है वीडियो

बाबर और हसन अली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गुरुवार को पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। बाबर 58 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस पारी के दौरान बाबर और हसन अली के बीच एक ऐसा मजाकिया पल आया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। यह घटना तब हुई जब हसन अली की एक गेंद पर बाबर ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई। इस दौरान हसन अली का पैर फिसल गया और वो पिच पर ही गिर गए थे।

बाबर ने दिखाया हसन अली को बल्ला

हसन अली को पिच पर गिरता देख बाबर आजम ने बल्ला उठाकर हसन अली को रास्ते से हटने के लिए कहा। बाबर आजम का बल्ला देख हसन अली भी वहां से तुरंत हट गए और बाबर को एक प्यारी सी स्माइल दी। हसन अली की स्माइल को देखकर लगा कि यह एक मजाक ही था। नहीं तो बाबर ने तो एकदम सीरियस होकर हसन अली की तरफ बल्ला दिखाया था। सोशल मीडिया पर बाबर और हसन अली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब भा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+