भारत की महिला एंकर से बाबर आजम ने कही ऐसी बात, फैंस ने कर दिया ट्रोल, जानें मामला

Babar Azam response to Indian journalist: लंका प्रीमियर लीग से कोलंबो स्ट्राइकर्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अपने आखिरी लीग मैच में गाले टाइटंस के खिलाफ कोलंबो स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलंबो की टीम 15.4 ओवर में 74 रन बना सकी। जिसे गाले टाइटंस ने आसानी के साथ 8.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बाबर आजम रहे फ्लॉप: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से कोलंबो स्ट्राइकर्स को इस सीजन खासी उम्मीदें थी। लेकिन टूर्नामेंट में एक शतक लगाने के अलावा बाकी के मुकाबलों में बाबर आजम फ्लॉप ही रहे। यही वजह है कि उनकी टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी। कोलंबो स्‍ट्राइकर्स के लिए गॉल टाइटंस के खिलाफ मैच विजयी शतक लगाने वाले बाबर आजम अहम मुकाबले में बल्ले से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

Babar Azam 1

रिद्धिमा पाठक ने लिया इंटरव्यू: बाबर आजम इस मुकाबले में 12 गेंदों में 6 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने भारतीय स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट रिद्धिमा पाठक के साथ इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा पाठक ने उनसे कुछ सवाल किए, जिसका उन्होंने जवाब दिया। पाठक ने सवाल किया बाबर आजम आपकी टीम के लिए आज बड़ा मैच है और उन्हें आपसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। आखिर हुआ क्या?

फैंस ने कर दिया ट्रोल: पाठक के इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने कहा कि कुछ नहीं, पिच अच्छी है और हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत है। इस मुकाबले में कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बाबर आजम का यह जवाब सुनने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी अंग्रेजी का भी मजाक बना रहे हैं। अपनी इंग्लिश की वजह से भी बाबर आजम अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+