बाबर आज़म ने मुझे स्ट्रेट ड्राइव मारा और मैंने कहा अब नहीं छोड़ने वाला हूं, शोएब अख्तर का एक और खुलासा
शोएब अख्तर ने बाबर आज़म के बारे में ऐसी कहानी सुनाई है, जो अब तक किसी को नहीं पता थी, एक बातचीत में उन्होंने ऐसा किया।

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्ख़ियों में रहना पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय से वह पाकिस्तान की नेशनल टीम और बाबर आज़म को लेकर बयानबाजी करते रहे हैं। इस बार भी बाबर आज़म को लेकर अख्तर ने कुछ इसी तरह का बयान दिया है। उन्होंने बाबर आजम को गेंदबाजी करने की घटना का जिक्र किया है। अख्तर का कहना है कि एक बार बाबर आज़म ने उनकी गेंद पर जोरदार शॉट जमाया था।
बाबर आज़म को मैंने चेतावनी दी
सुनो न्यूज से बातचीत करते हुए अख्तर ने कहा कि मुझे याद है कि बाबर आज़म एकेडमी में आते थे। उनके साथ मुदस्सर भाई आते थे। एक बार मैंने बाबर आज़म को नेट्स पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा। मैंने उनको विशेष तौर से स्ट्रेट ड्राइव नहीं खेलने के लिए कहा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो कवर और स्ट्रेट ड्राइव खेलने पर भरोसा रखते हैं। इसके बाद बाबर आज़म ने मुझे स्ट्रेट ड्राइव मारा। मैंने कहा कि अब मैं इसको नहीं छोड़ने वाला हूं। इसके बाद मुदस्सर भाई ने बाबर आजम को कहा कि नेट्स से बाहर आ जाओ, वरना यह गेंद से चोटिल कर देगा।
खुद बाबर को वह घटना याद होगी
अख्तर ने कहा कि बाबर आज़म को व घटना शायद अब भी याद होगी। गौरतलब है कि बाबर आज़म इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह पेशावर जाल्मी की टीम को लीड कर रहे हैं। कुछ मौकों पर बाबर आज़म का बल्ला खामोश रहा है। टीम के लिए उनके बल्ले से रन आना काफी अहम है।
अख्तर ने बाबर की इंग्लिश पर उड़ाया था मज़ाक
हाल ही में शोएब अख्तर ने कहा था कि बाबर आज़म एक ब्रांड नहीं बन सके हैं। अख्तर के अनुसार बाबर आज़म को इंग्लिश बोलनी नहीं आती, इस वजह से वह ब्रांड नहीं हैं। विराट कोहली जिस तरह से बोलते हैं, वह अलग ही दिखते हैं। बाबर आज़म को एक ब्रांड बनने के लिए बोलना सीखना पड़ेगा। उनको इस कमी को दूर करने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications