गौतम गंभीर ने रोहित और कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया है बेस्ट

Gautam Gambhir on best batter: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म इस समय वनडे में नम्बर एक बल्लेबाज हैं। उनके अलावा भी कुछ और खिलाड़ी हैं जो धाकड़ हैं। वर्ल्ड कप में सभी के ऊपर नज़रें रहेंगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप में एक खिलाड़ी के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद जताई है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में एक खिलाड़ी जिस पर नज़रें रहने के सवाल पर गंभीर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रोहित, कोहली, वॉर्नर, रूट और विलियमसन होंगे लेकिन बाबर आज़म की क्वालिटी अलग लेवल की है। बाबर आज़म के पास इस वर्ल्ड कप में आग लगाने के सभी गुण हैं।

gautam gambhir

गंभीर ने कहा कि मैंने काफी कम खिलाड़ी ऐसे देखे हैं जिनके पास काफी टाइम होता है। हाँ, रोहित, विराट, वॉर्नर, विलियमसन और रूट हैं लेकिन बाबर आज़म अलग लेवल के खिलाड़ी हैं। गौतम गंभीर ने अन्य सभी खिलाड़ियों से बाबर आज़म को ऊपर रखा।

हालांकि एशिया कप में बाबर आज़म का बल्ला खामोश रहा था। नेपाल के खिलाफ एक मैच में वह शतक जड़ने में सफल रहे थे। अन्य मुकाबलों में बाबर आज़म का बल्ला खामोश रहा था। वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान की टीम फाइनल से पहले ही बाहर हो गई थी।

पाकिस्तान के पास वर्ल्ड कप में उतरने से पहले दो अभ्यास मैच रहेंगे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ पाकिस्तानी टीम खेलेगी। बाबर आज़म के पास बैटिंग को लीड करने के अलावा टीम की कप्तानी का जिम्मा भी रहेगा। उनके ऊपर नज़रें निश्चित रूप से रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+