'पैसों की ऐसी तंगी, झूठ ही कह देते थे कि हमने खाना खा लिया', बाबर के पिता का हैरानी भरा खुलासा
हालत ये थी घर में कोई एक खाता तो दूसरे को भूखा रहना पड़ता था। ऐसे में कई बार आजम और उनके पिता एक दूसरे से झूठ कह देते थे कि उन्होंने खाना खा लिया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी मेंस ODI क्रिकेटर ऑफ 2022 अवार्ड दिया गया है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2022 में जबरदस्त फॉर्म में रहा और उन्होंने 9 मुकाबलों में 679 रन बनाए जिसमें उनका औसत 84.87 का रहा और स्ट्राइक रेट 90.77 का। पिछले कुछ सालों में बाबर आजम ने रन बनाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा है उन्होंने 2022 में 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। पिछले साल वे केवल एक ही वनडे मुकाबले में फेल हुए जो मुल्तान में हुआ था वहां पर उन्होंने केवल एक ही रन बनाया था।

सभी आदमियों के खाने के लिए भी बंदोबस्त नहीं था
बाबर आजम दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं, काफी दौलत भी कमा रहे हैं लेकिन उनके परिवार का वो समय बड़ा ही मुश्किल था जब पाकिस्तान के कप्तान एक बच्चे हुआ करते थे और क्रिकेटर बनने की अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे थे। हमने देखा है पाकिस्तान में अधिकतर खिलाड़ी काफी साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। कई खिलाड़ी 90 के दशक में ऐसे थे जो गलियों से क्रिकेट खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय मैदानों में पहुंचे थे। बाबर आजम जिस घर से ताल्लुक रखते हैं उसकी आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि एक समय सभी आदमियों के खाने के लिए भी बंदोबस्त नहीं था।

...तो बाबर को भूखा रहना पड़ता
परिवार में ऐसे में किसी एक बंदे को खाने की कमी पड़ जाती थी और किसी एक को भूखा रहना पड़ता था। बाबर आजम के पिता का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें यह हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस वीडियो में उनके पिता आजम सिद्धिकी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि घर में केवल एक ही आदमी के लिए खाना होता था और अगर मैं खाने को खा लेता था तो बाबर को भूखा रहना पड़ता। वीडियो में बाबर आजम अपने पुराने देने को याद करके थोड़े इमोशनल भी दिखाई दे रहे हैं।

हम दोनों ही एक दूसरे से झूठ बोला करते थे
वीडियो की शुरुआत आजम के पिता से होती है जो स्टेज पर कहते हैं कि मुझे धूप से एलर्जी है जिस वजह से जब बाबर आजम स्टेडियम के अंदर मुकाबले खेला करते थे तो मैं बाहर बैठा करता था। हमारे पास केवल एक इंसान के खाने के लिए ही पैसा था। बाबर अक्सर पूछा करता था कि पापा आपने खाना खा लिया तो मैं कहता- हां, मैंने अपना खाना खा लिया। इस तरह से हम दोनों ही एक दूसरे से झूठ बोला करते थे।
वीडियो में आप देख सकते हैं बाबर आजम एक इंटरव्यू में कह रहे हैं कि उनको तब जूते नहीं मिल पाते थे जब इसकी जरूरत होती थी। पैसे की समस्या के चलते उनको मना कर दिया जाता था।
यहां देखें वीडियो-
उन्होंने आगे कहा कि तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह कहना नहीं चाहिए था। आपको खुद इस लायक बनना चाहिए कि अपनी जरूरत है खुद पूरी कर सको। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि बाबर आजम के पिता पाकिस्तान के कप्तान के लिए एक अहम पिलर रहे हैं। बाबर के पिता ने अपने बेटे का हाल ही में जीता हुआ अवॉर्ड उस छोटे लड़के के नाम क्या है जो भारी भरकम बैग को रोजाना प्ले ग्राउंड में ले जाया करता था ताकि वह क्रिकेटर बनने का अपना सपना पूरा कर सके।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications