'कोहली का नाम लिया तो मुझे गद्दार कहा गया...', बाबर आजम के बारे में पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
Babar Azam : विश्वकप 2023 में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है, जिसकी वजह से वो लगातार आलोचनाओं के घेरे में है। सबसे ज्यादा उंगली कप्तान बाबर आजम पर उठ रही है। पाकिस्तानी टीम पर सबसे ज्यादा निशाना उन्हीं के देश के लोग साध रहे हैं। तो वहीं इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का बड़ा बयान सामने आया है।

बासित अली ने कप्तान बाबर आजम को सलाह देते हुए अपना पुराना दुख भी शेयर कर दिया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
'बाबर की कप्तानी पर प्रश्न खड़े किए जा रहे'
दरअसल बासित अली ने एआरवाई न्यूज से अपने साल भर पहले वाले बयान को याद किया और कहा कि 'आज सब लोग बाबर की कप्तानी पर प्रश्न खड़े किए हैं, जो कि लाजिमी भी है क्योंकि जिस तरह से टीम का प्रदर्शन रहा है ना, वो बेहद ही खराब है।'
अपने खेल पर फोकस करना चाहिए: बासित अली
इसलिए मैंने बाबर को साल भर पहले ही सलाह दी थी कि उन्हें कप्तानी छोड़कर अपने खेल पर फोकस करना चाहिए। उन्हें विराट कोहली से सबक लेना चाहिए, जिन्हें जब वनडे और टी20 की कप्तानी से हटाया गया था तो उन्होंने टेस्ट मैच की भी कप्तानी छोड़ दी और अपना पूरा फोकस खेल पर लगाया और आज वो कहां हैं, ये हर कोई जानता है लेकिन बाबर ने ऐसा नहीं किया।'
'मुझे गद्दार तक कहा गया था...'
इसके बाद बासित अली ने कहा कि 'जब मैंने ये बात कही थी तब मेरी बातों को काफी तोड़मरोडकर पेश किया गया था, यहां तक कि मुझे गद्दार तक कहा गया था।सोशल मीडिया पर लोगों ने मेरे लिए लिखा था कि 'मैं बाबर आजम को पसंद नहीं करता हूं और इसी कारण मैं उसकी आलोचना करता रहता हूं लेकिन आज के प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को समझ में आ रहा होगा कि बाबर के लिए जो मैंने कहा था वो बिल्कुल भी गलत नहीं था।'
पाकिस्तान में तीन पराजय हाथ लगी है
आपको बता दें कि विश्वकप 2023 में पाकिस्तान में तीन पराजय हाथ लगी है। उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने हराया है। पाकिस्तान अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है लेकिन नकारात्मक नेट रन रेट के साथ, अब अगर उसे आगे का रास्ता तय करना है तो उसे बचे चारों मैच भारी अंतर से जीतने होगे, तभी वो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications