'भाई सब गाली दे रहे', RCB पर मिली धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली के खिलाड़ियों का वीडियो वायरल

CSK VS DC Match: अपने होमग्राउंड एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुरुवार को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने घर पर इस सीजन आरसीबी की यह दूसरी हार है। वहीं दिल्ली की टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जाने की अपनी दावेदारी को और भी मजबूत कर लिया है। अक्षऱ पटल की कप्तानी में दिल्ली की टीम धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।

मैच के बाद खिलाड़ियों ने की मस्ती (CSK VS DC Match)

आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली के खिलाड़ी बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और आरसीबी के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या आपस में मस्ती मजाक करते हुए नजर आए। इस दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों ने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ मिली जीत से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

CSK VS DC 1

कुलदीप यादव ने खोला राज

इस वीडियो में कुलदीप ने कुणाल पांड्या को कहा कि भाई आपको पता है मुकेश ने पिछले मैच में क्या किया। सीएसके को आखिरी गेंद पर मैच जीतने के लिए 27 रन चाहिए थे और मुकेश ने फील्डिंग को सेट करने के लिए 4 मिनट लगा दिए। उन्होंने मुझे डीप स्क्वायर लेग से सर्किल के अंदर बुलाया। भाई, मैं बहुत गुस्से में था। कुलदीप यादव की बात सुनकर क्रुणाल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाये।

अक्षर ने कहा- सब गाली दे रहे हैं सब

इसके बाद अक्षर पटेल ने कहा कि सब गाली दे रहे हैं सब। मैं कवर पर था और वह (कुलदीप) डीप स्क्वायर लेग पर था। उसने कहा कि मुझे पॉइंट वाला पीछे चाहिए। मैंने कहा कि तुम क्या कर रहे हो? एक गेंद पर 25 रन चाहिए। तुम उसे क्यों दौड़ा रहे हो, वह भी चेन्नई में। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+