IND vs AUS: भारत दौरे पर आई मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम, वॉर्नर ने फोटो किया शेयर

Australian team arrived in india: भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज और वर्ल्ड कप अभियान के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंच गई है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम 22 सितम्बर को मोहाली में खेलेगी। इसके बाद दो मुकाबले और खेले जाने हैं।

डेविड वॉर्नर ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए भारत में वापस आने पर आभार जताया। वॉर्नर ने लिखा कि भारत में वापस आकर स्वागत होने पर हमेशा आभारी हूं। हमारा खास ध्यान रखा जाता है और सुरक्षित भी रखा जाता है। वॉर्नर ने धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

david warner

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान डेविड वॉर्नर के बल्ले से दो धाकड़ पारियां देखने को मिली। उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली थी। वॉर्नर ने 106 और 78 रनों की पारियां खेली। हालांकि अन्य तीन मैचों में उनके बल्ले से 20 से ऊपर का स्कोर नहीं जा पाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी एक फोटो पोस्ट किया। उन्होंने स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श के साथ फोटो पोस्ट किया। ये सभी खिलाड़ी अपने होटल रूम में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोट के बाद स्मिथ और मैक्सवेल वापस आए हैं। वर्ल्ड कप से पहले इनका खेल अहम रहने वाला है।

कमिंस भी चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका में नहीं खेल पाए थे। अब वह एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। मोहाली वनडे मैच के बाद दूसरा मुकाबला 24 सितम्बर को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद अंतिम मुकाबला राजकोट में 27 सितम्बर को खेला जाना है।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज वर्ल्ड को के हिसाब से अहम मानी जा सकती है। दोनों टीमों को मेगा इवेंट की तैयारी करने के लिए अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि बाद में अभ्यास मैच भी होंगे लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलकर तैयारी करने का अलग ही प्रभाव होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+