IND vs AUS: भारत के काम नहीं आया स्मृति मंधाना का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 83 रनों से हराकर जीती सीरीज
Australia vs India, 3rd odi Highlights: भारतीय महिला टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की अुगवाई वाली भारतीय टीम को बुधवार को पर्थ में बुरी हार झेलनी पड़ी। भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना का शतक बेकार गया और भारत 215 रन पर ढेर हो गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 83 रन से हार गया।
इससे पहले, 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ऋचा घोष, हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट जल्दी ही गंवा दिए, लेकिन पारी के आखिरी क्षणों में टीम 189/4 से 215 रन पर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने शानदार शुरुआत की, जिसमें सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल ने बेहतरीन शॉट लगाए। पावरप्ले के अंत तक दोनों ने 58/0 का स्कोर बना लिया, जिससे भारतीय महिलाएं बैकफुट पर आ गईं।
हालांकि, अरुंधति रेड्डी ने एक ही ओवर में वोल और लिचफील्ड को आउट करके मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद उन्होंने एलिस पेरी को चार और बेथ मूनी को दस रन पर आउट कर दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 17वें ओवर में 78/4 पर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद एनाबेल सदरलैंड और एश्ले गार्डनर ने 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को संभाला।
सदरलैंड ने अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया और वह अंततः अंतिम ओवर में 110 रन पर आउट हो गईं, जबकि मैकग्राथ 56 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिससे कुल स्कोर 300 के करीब पहुंच गया, 298/6। उन्होंने पर्थ में महिला वनडे में हाईएस्ट टीम स्कोर का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
ये भी पढ़िए- 'शमी भाई आपकी हां का इंतजार कर रहे,' सानिया मिर्जा को देख भावुक हुआ फैन, पोस्ट पर की ये खास डिमांड
अरुंधति रेड्डी भारत की महिला टीम की ओर से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गेंदबाज़ रहीं, जिन्होंने 10 ओवर में 4/26 का स्कोर बनाया, जो इस मैदान पर किसी भी मेहमान गेंदबाज़ द्वारा दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दुर्भाग्य से, बाकी गेंदबाज़ी अटैक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को नियंत्रित करने में संघर्ष करते रहे, क्योंकि कैच छूटने और अप्रत्याशित लाइनों ने टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम कर ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications