AUS vs WI: क्या वेस्टइंडीज फिर हारेगी या मचाएगी तबाही? जानें तीसरे टी20 की पिच और वेदर रिपोर्ट
AUS vs WI 3rd T20 Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलियन समर समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 फरवरी को अंतिम टी20 के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। अब तक खेले गए दो टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने धमाका किया है। दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
अंतिम मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के एटीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबले में पिच और मौसम की भूमिका भी अहम हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इस मैच में भारी रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज तीसरा टी20, पिच रिपोर्ट
पर्थ में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में सबसे ज्यादा उछाल यहीं रहता है। अतिरिक्त उछाल से गेंदबाजों को मज़ा आएगा। बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में थोड़ी परेशानी जरुर आएगी। सेट होने के बाद यहाँ रन बनाए जा सकते हैं। बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने से ही मुकाबले में जीत मिलेगी।
ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज तीसरा टी20, वेदर अपडेट
तीसरे टी20 मैच के दौरान बारिश को लेकर किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ़ रहने वाला है। तापमान की बात की जाए तो यह 18 से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज हेड टू हेड
सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का 21 बार आमना-सामना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 11 जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। पिछले मैच से पहले दोनों टीमों के बीच बराबरी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया उस मैच में जीत दर्ज करते हुए विंडीज से आगे निकल गई।
ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज तीसरा टी20 कब और कहां देखें
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी में यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications