Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का किया ऐलान, इस धुरंधर को मिली कमान

Australia Tour of Sri Lanka 2025: स्टीव स्मिथ को श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। पैट कमिंस पितृत्व अवकाश (Paternity leave) पर हैं, साथ ही टखने की समस्या (Ankle Issue) से भी जूझ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि गर्मियों में कमिंस की ये समस्या ठीक हो जाएगी।

जोश हेजलवुड चोट के कारण अभी भी टीम से बाहर हैं, जिसके कारण वे भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी चरण में नहीं खेल पाए थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज से मिशेल मार्श को टीम से बाहर कर दिया गया है।

australia vs sri lanka

टीम में शामिल किए गए तीन मुख्य गेंदबाज

टीम में मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और सीन एबॉट के रूप में केवल तीन मुख्य तेज गेंदबाज हैं, जबकि स्पिन अटैक को मजबूत किया गया है, जिसमें टॉड मर्फी और मैट कुहनेमैन दोनों को नाथन लियोन का साथ देने के लिए चुना गया है।

कूपर कोनोली को पहली बार टीम में किया शामिल

हालांकि, भारत सीरीज के अंत तक वे टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को भी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है, जो गॉल में खेली जाएगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज कूपर कोनोली, जो कुछ ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि, 'श्रीलंका दौरा करने के लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक जगह है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यह टीम प्रत्येक मैच में किस तरह के विकेट का सामना करना पड़ सकता है, इसके आधार पर XI को संरचित करने के कई तरीके प्रदान करती है।'

उन्होंने कहा कि, 'हम उन टीम के सदस्यों के लिए आगे के अवसर को लेकर उत्साहित हैं, जो अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अपने खेल को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जहां आने वाले वर्षों में हमारे पास कई महत्वपूर्ण दौरे हैं।'

जून में होगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

ऑस्ट्रेलिया ने जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है और यह उससे पहले उनका आखिरी टेस्ट होगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, नाथन मैकस्वीनी, ब्यू वेबस्टर, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, कूपर कोनोली, टॉड मर्फी, मैट कुहनेमन, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+