PAK vs AUS: डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने खोल दिए गेंदबाजों के धागे, पाकिस्तान को मिला 368 रनों का लक्ष्य

Australia vs Pakistan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का स्कोर किया है। पाकिस्तान को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य मिला है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग करने आए डेविड वार्नर की बल्लेबाजी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन बनाए, जबकि मिशेल मार्श ने शानदार 121 रन का स्कोर किया, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु में विश्व कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बोर्ड पर 367 रन टांग दिए।

 David Warner, Mitchell Marsh

वार्नर-मार्श ने जड़ा शतक, अफरीदी को मिले पांच विकेट
पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने पांच विकेट लिए, जबकि हारिस रऊफ को तीन विकेट मिले। डेविड वार्नर (163) और मिशेल मार्श (121) ने पहले विकेट के लिए 259 रन जोड़े। वार्नर ने 85 गेंदों में अपना 21वां शतक लगाया, जबकि मार्श ने भी 100 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार किया और अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया।

डेविड वार्नर ने लगाए 9 छक्के और 14 चौके
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट सेट बल्लेबाज डेविड वार्नर के रूप में गिरा है। वार्नर को हारिस रऊफ ने शादाब खान के हाथों कैच आउट करा दिया। हालांकि, वार्नर अपना काम कर गए हैं। उन्होंने 124 गेदों में 9 छक्के और 14 चौके की मदद से 163 रन बनाए।

मिशेल मार्श ने लगाए 9 छक्के और 10 चौके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को पहली सफलता मिशेल मार्श के रूप में मिली है। मार्श 121 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 33 ओवर की 5वीं गेंद पर शाहीन अफ़रीदी ने उसामा मीर के हाथों मार्श को कैच आउट करा दिया। मार्श 108 गेदों में 10 चौके और 9 छक्के के मदद से कुल 121 रन बनाकर आउट हो गए।

डेविड वार्नर और मिशेल मार्श के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। इस दौरान खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस (21) और जोश इंग्लिस (13) के अलावा कोई बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

ये भी पढ़ें- World Cup PAK vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 368 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+