PAK vs AUS Highlights: पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से जीता मैच
PAK vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 62 रनों से जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान की यह वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी है।ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मुकाबले में दो मैच जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 305 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही पाकिस्तान 62 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

डेविड वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को पहली सफलता, मार्श आउट












Click it and Unblock the Notifications