AUS vs PAK: 'दिल-दिल पाकिस्तान चला देना, वर्ना रोना शुरू कर देंगे', फैंस ने लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे

Australia vs Pakistan Fans Reaction: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम का यह फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं हो सका। शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान के गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

हारिस रऊफ ने तीन ओवर में दिए 47 रन: दोनों ही बल्लेबाज ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 82 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के गेंदबाजी का खौफ पूरी दुनिया में है। हारिस रऊफ बेहद ही खतरनाक तेज गेंदबाज माने जाते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारिस रऊफ को ही निशाने पर लिया गया। दोनों ही बल्लेबाजों ने हारिस रऊफ के ओवर में जमकर रन बटोरने का काम किया। हारिस रऊफ ने अपने शुरुआती तीन ओवर में 47 रन देने का काम किया। उन्होंने इस दौरान 15 से अधिक रन हर ओवर में खर्च किए।

Australia vs Pakistan 1

उसामा मीर से हुई बड़ी गलती: पाकिस्तान टीम के लिए वर्ल्ड कप में पहली बार उसामा मीर खेलते हुए नजर आए। मैच के दौरान उसामा मीर से एक बड़ी गलती हो गई। उसामा मीर ने डेविड वॉर्नर का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद मैच पूरी तरह से पलट गया और पाकिस्तान के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। पाकिस्तानी गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल: कुछ फैंस ने लिखा कि यार इस बार दिल दिल पाकिस्तान बजा देना वर्ना यह बाद में फिर उसी को ब्लेम देंगे। बता दें कि पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर भारत से मैच गंवाने के बाद इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैदान पर उन्हें सपोर्ट नहीं मिला और दिल दिल पाकिस्तान नहीं बजाया गया। जिसके बाद फैंस अब पाकिस्तान टीम को ट्रोल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+