AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

AUS vs PAK Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ एक गेम जीता है। दूसरी ओर पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उसने तीन मैचों में दो जीत हासिल की हैं। आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने शुरुआत में ही दो विकेट खो दिए लेकिन बाद में अच्छी साझेदारियां हुईं और अंतत: पांच विकेट से मैच जीत लिया। पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में भारत के खिलाफ मुकाबला खेला, पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरने के बाद वे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। पूरी टीम 191 के छोटे से स्कोर पर आउट हो गई, जिसके बाद रोहित शर्मा ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन दुर्भाग्य से अपने शतक से चूक गए। भारत ने यह मैच सात विकेट से जोरदार तरीके से जीत लिया।

australia team

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान
  • बल्लेबाज: बाबर आजम, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मोहम्मद नवाज
  • ऑलराउंडर: शादाब खान, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन
  • गेंदबाज: जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा, हारिस रउफ
  • कप्तान-बाबर आजम
  • उपकप्तान- ग्लेन मैक्सवेल

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। स्टेडियम में छोटी सीमाएं और तेज आउटफ़ील्ड रन-स्कोरिंग क्षमता को और बढ़ा देते हैं। हालांकि फास्ट और स्पिन गेंदबाजों को कुछ हद तक मदद मिल सकती है। यहां टॉस जीतने वाले कप्तान का लक्ष्य पहले फील्डिंग करने और उनके सामने रखे गए कुल स्कोर का पीछा करने का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+