AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच आज, यहां जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Australia vs Pakistan, 1st T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी 20 सीरीज की शुरुआत आज यानी 14 नवंबर से होने जा रही है। यह सीरीज बहुत ही दिलचस्प होने वाली है। वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर अपना दमखम दिखाया है, लेकिन अब टी 20 फॉर्मेट में स्थिति बिल्कुल अलग होगी।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

इन दोनों ही टीमों के बीच पहला मुकाबला द गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जाना है। यहां हमेशा रोमांचक मुकाबले होते हैं और उम्मीद है कि आज का मैच भी कुछ खास होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस इस सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी अपनी मजबूत बल्लेबाजी और अच्छे गेंदबाजों के साथ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। मोहम्मद रिज़वान की कप्तानी में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देनी की उम्मीद है।

Australia 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के लिए बहुत मददगार मानी जाती है। यहां पर गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और तेज उछाल दोनों का फायदा मिलता है, जो उन्हें बल्लेबाजों को चकमा देने और दबाव बनाने में मदद करता है। खासकर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अधिक सफलता मिलती है, जब नई गेंद होती है और पिच ड्राई होता है। यहां स्पोंजी बाउंस भी देखने को मिलता है।

यह बाउंस बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो अपनी तकनीकी क्षमता पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते। इसके साथ ही जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच में थोड़ा और सूखने के बाद स्पिनरों को भी सहायता मिलने की संभावना रहती है। यह टर्न और ड्रिफ्ट की मदद से बल्लेबाजों को अलग तरह की चुनौती पेश कर सकता है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं जताई गई है।

टॉस होगा अहम

जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले सकती है, ताकि वे पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बना सकें। यहां का मौसम और पिच की स्थितियों को देखते हुए, यदि टीम अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगा देती है तो पिच के अधिक सूखने और स्पिनरों के लिए मददगार होने पर गेंदबाजों के लिए यह स्थिति और भी बेहतर हो सकती है।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, मुहम्मद इरफान खान, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+