AUS Vs NED: वर्ल्ड कप इतिहास में मैक्सवेल का सबसे तेज शतक, नीदरलैंड को मिला 400 रन का लक्ष्य
Australia vs Netherlands, 24th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया (AUS) का सामना नीदरलैंड (NED) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच बुधवार (25 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर के आतिशी शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 399/8 रन बनाए हैं। नीदरलैंड को जीत के लिए 400 रन का लक्ष्य मिला है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती विकेट खो दिया लेकिन वार्नर और स्टीव स्मिथ ने ठोस साझेदारी की और अपनी टीम को पटरी पर ला दिया। वार्नर ने 104 रन बनाए, जबकि स्मिथ 71 रन बनाकर आउट हुए। बाद में मैक्सवेल ने 40 गेंदों में सबसे तेज शतक दर्ज किया, जो वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक भी है।

ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे तेज शतक
नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने जो तूफानी प्रदर्शन किया है, वह अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है।मैक्सवेल ने बास डी लीडे की 4 गेंदों में 4 चौके लगाए और सिर्फ 40 गेंदों में आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे तेज शतक ठोक दिया। यह दूसरी बार है जब हम विश्व कप के मौजूदा सीजन में यह रिकॉर्ड देख रहे हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने नई दिल्ली के उसी मैदान पर 49 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।
शतक के मामले में डेविड वार्नर ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
डेविड वार्नर ने आईसीसी विश्व कप 2023 में बैक-टू-बैक दो शतक जड़ दिए हैं। इस शतक के साथ वह आईसीसी पुरुष विश्व कप में रिकी पोंटिंग (5 शतक) से आगे निकल गए हैं। वह 6 विश्व कप शतकों के साथ महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सिर्फ एक शतक पीछे हैं, जिनके विश्व कप में 7 शतक हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
नीदरलैंड की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।












Click it and Unblock the Notifications