AUS vs ENG: डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ मचाया धमाल, 1000 दिन बाद किया ये कमाल, बने कई बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की। वॉर्नर ने इस मुकाबले में 1043 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

AUS vs ENG, 3rd ODI, England tour of Australia, 2022: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की। वॉर्नर ने इस मुकाबले में 1043 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। डेविड वॉर्नर और ट्रेविड हेड ने पहले विकेट के लिए 269 रनों की साझेदारी निभाई।

Recommended Video

    AUS vs ENG: Travis Head ने मचाया धमाल, England के खिलाफ 150+ रनों की पारी |वनइंडिया हिंदी *Cricket
    लंबे समय बाद वॉर्नर ने ठोका शतक

    लंबे समय बाद वॉर्नर ने ठोका शतक

    इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय बाद डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ने का काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 103.92 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए डेविड वॉर्नर ने 106 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और दो छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। वॉर्नर के अलावा ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों में 152 रनों की पारी खेली।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए सबसे तेज 6000 रन

    ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए सबसे तेज 6000 रन

    डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी के साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने के मामले में अब वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला टॉप पर हैं। उन्होंने अपनी 123वीं वनडे पारी में सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाए थे। भारत के विराट कोहली लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी 136वीं पारी में उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में अब विलिमसन और वॉर्नर एक साथ 139 पारी में 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 355 रन

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 355 रन

    बारिश के कारण 48 ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 355 रन बनाने का काम किया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविड हेड ने इस मैच में शतक जड़ा। वहीं स्टीव स्मिथ 21, मार्कस स्टोइनिस 12 और मिचेल मार्श 30 रन बनाने में सफल रहे। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक चार विकेट ओली स्टोन ने झटकने का काम किया। इंग्लैंड पहला दो मुकाबला गंवाकर पहले ही वनडे सीरीज गंवाने का काम कर चुकी है।

    दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    इंग्लैंड: जेसन रॉय, फिलिप सॉल्ट, डेविड मालन, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान/ विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, डेविड विली, ओली स्टोन।

    ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लेबुस्चगने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+