AUS vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को मिली 221 रनों से हार, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से रौंदकर जीती सीरीज

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को शिकस्त झेलनी पड़ी है।

Australia vs England, 3rd ODI Highlights: कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को शिकस्त झेलनी पड़ी है। आखिरी वनडे में इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 221 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Recommended Video

    AUS vs ENG: Travis Head ने मचाया धमाल, England के खिलाफ 150+ रनों की पारी |वनइंडिया हिंदी *Cricket
    तीसरे वनडे में इंग्लैंड को मिली बड़ी हार

    तीसरे वनडे में इंग्लैंड को मिली बड़ी हार

    मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 355 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 31.4 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने टीम के लिए सबसे अधिक 48 गेंदों में 33 रन बनाने का काम किया। कप्तान जोस बटलर इस मुकाबले में सिर्फ एक रन ही बना सके। बटलर को एडम जाम्पा ने मार्क्स स्टोइनिस के हाथों कैच आउट करा दिया।

    बुरी तरह फ्लॉप रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी

    बुरी तरह फ्लॉप रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी

    इंग्लैंड के लिए जेम्स विन्स ने 45 गेंदों पर 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जाम्पा ने सबसे अधिक विकेट अपने नाम किया। जाम्पा ने 5.4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं कप्तान पैट कमिंस और सीन एबॉट को 2-2 कामयाबी मिली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए और रन बनाने में बुरी तरह से नाकाम दिखे।

    वॉर्नर और ट्रेविस ने रचा इतिहास

    वॉर्नर और ट्रेविस ने रचा इतिहास

    वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 269 रन जोड़कर इतिहास रचने का काम किया। ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों पर 152 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड वार्नर 102 गेंदों पर 106 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से ओली स्टोन ने 10 ओवर में 85 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+