AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट से जीता मैच, मिचेल मार्श ने खेली तूफानी पारी

Australia vs Bangladesh, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 43वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 306/8 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की तूफानी पारी के दम पर 44.4 ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने 132 गेंदों में नाबाद 177 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम विश्व कप लीग मैच में बांग्लादेश पर आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की। मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार सात जीत के साथ लीग में अपनी भागीदारी समाप्त की।

Australia vs Bangladesh

प्रोटियाज के समान अंक (14) होने के बावजूद वे दक्षिण अफ्रीका की तुलना में कम नेट रन-रेट के कारण तीसरे स्थान पर रहे। जवाब में मार्श ने 17 चौके और नौ छक्के लगाकर मैच 44.4 ओवर में खत्म कर दिया. उन्होंने डेविड वार्नर (53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 और स्टीव स्मिथ (नाबाद 63) के साथ तीसरे विकेट के लिए 175 रन की अटूट साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में 306/8 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआती कुछ खास नहीं रही, लेकिन तौहीद हृदोय ने 74 रन बनाए। उनके अलावा नजमुल हुसैन शान्तो ने भी 45 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का सबसे सफल रन चेज
बांग्लादेश के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, क्योंकि उन्होंने महज 12 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। ओपनर ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा विकेट डेविड वॉर्नर का गिरा, जोकि 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (177*) और स्टीव स्मिथ (63*) ने संभाली, और टीम को जीत दिलाने तक क्रीज पर जमे रहे। विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे सफल रन चेज है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: तोहिद हृदोय ने खेली धमाकेदार पारी, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 307 का लक्ष्य

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+