AUS vs BAN: तोहिद हृदोय ने खेली धमाकेदार पारी, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 307 का लक्ष्य
AUS vs BAN: पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग चरण के अंतिम मुकाबले में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 306 रन बनाये। तोहिद हृदोय ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यहाँ से बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन और लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। तंजिद को एबॉट ने 36 के स्कोर पर आउट कर दिया।

तंजिद के बाद लिटन दास भी 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। नजमुल हसन और हृदोय के बीच एक अहम भागीदारी हुई। दोनों के बीच पचास से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। इस बीच शान्तो 45 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर चलते बने।
तोहिद हृदोय एक छोर पर टिके रहे, उनका साथ देने आए महमुदुल्लाह ने 32 रनों की अहम पारी खेली। हृदोय अपना अर्धशतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे। मुशफिकुर रहीम एक अच्छी शुरुआत को बरकरार रखने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर आउट हो गए।
तोहिद हृदोय के पास शतक जमाने के मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। तोहिद को 74 रनों के निजी स्कोर पर स्टोइनिस ने आउट कर वापस भेज दिया। मेहदी हसन मिराज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। वह 20 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाकर आउट हो गए।
बांग्लादेश की टीम अंत में ज्यादा रन बनाने में नाकाम रही। स्कोर और आगे जा सकता था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में अच्छा काम किया। बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 306 रन तक सीमित हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट ने 2 विकेट हासिल किये। एडम जैम्पा ने भी 2 विकेट हासिल किये। मार्कस स्टोइनिस ने भी 1 विकेट हासिल किया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अंत में बांग्लादेश की रन गति पर अंकुश लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications