Ind vs Aus Head To Head: मंगलवार से शुरू होगी टी20 सीरीज, जानें किसका पलड़ा भारी
टी20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
नई दिल्ली, 17 सितंबर: टी20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 20 सितंबर को मोहली में खेला जाएगा। सीरीज के लिए रविवार को आस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच जाएगी। वहीं आज यानी शनिवार को टीम इंडिया मोहली पहुंचेगी। विश्वकप से पहले होने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी है।

भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 13 में जीत हासिल की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया 9 में विजयी रहा है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा। इसके अलावा भारत अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से 7 बार भिड़ा है। इनमें से टीम इंडिया ने 4 और मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। भारत ने अब तक 179 टी20 मुकाबले खेले है और 114 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 158 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 82 में जीत दर्ज की है।
Recommended Video

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 20 सितंबर, मोहली
- दूसरा टी20: 23 सितंबर, नागपुर
- तीसरा टी20: 25 सितंबर, हैदराबाद

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
- ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, केन रिचर्डसन।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
- ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications