'भारत को ऑस्ट्रेलिया 5-0 से हराएगा,' बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर दिग्गज की भविष्यवाणी
टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों के सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। टीम इंडिया इसके लिए नवम्बर माह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी और पर्थ टेस्ट के साथ सीरीज का आगाज हो जाएगा। भारत ने पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को वहां जाकर हराया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले एक दशक में टीम इंडिया ने धांसू खेल का प्रदर्शन किया। घरेलू सरजमीं पर जीत दर्ज करने के अलावा टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर भी धमाल मचाया है। इस बार की सीरीज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने दावा किया है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार मिलने वाली है। नाथन लायक का कहना है कि भारतीय टीम को इस बार 5-0 से पराजित किया जाएगा। उन्होंने एक बातचीत के दौरान यह दावा किया है।
एलिसा हीली के 'विलो टॉक' पॉडकास्ट पर नाथन लायन ने कहा कि हमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीते हुए 10 साल हो गए हैं। मैं इस बारे में तब से ही सोचने लगा था जब भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम थी। मेरी नजरें इस सीरीज पर भी है और मेरा अनुमान है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया 5-0 से हरा देगा।
लायन ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को भारत के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने बड़े रन बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी चाहिए, जो शतक जमा सके। मैं चाहता हूँ कि स्मिथ, हेड और लाबुशेन के बल्ले से शतक निकले।
आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के करीब आते ही भारत की नजर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत की हैट्रिक बनाने पर है। हालांकि इसके लिए रोहित शर्मा की टीम से काफी प्रयास की जरूरत होगी। इस बार टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा नहीं होंगे। दोनों टीम से बाहर चल रहे हैं और वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आती।












Click it and Unblock the Notifications