'मैं आपकी पत्नी से..,' भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार से कही दिल की बात, हैरान कर देगा पैट कमिंस का जवाब
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने इंस्टाग्राम पर एक फैन को मजेदार जवाब देकर सभी को हैरान कर दिया। स्टार पेसर ने अपनी पत्नी बेकी कमिंस (Becky Cummins) के साथ एक मनमोहक फोटो शेयर की और उन्हें वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के अवसर पर विश किया।
तस्वीर में यह कपल समुद्र तट पर अपने समय का आनंद लेते नजर आ रहा है। उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'सुपर-मम, पत्नी, मेरी वैलेंटाइन और जाहिर तौर पर एक प्रो-सर्फर भी। हैप्पी वैलेंटाइन्स बेकी कमिंस।' कमिंस द्वारा शेयर की गई यह प्यारी पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने प्यार की बाढ़ ला दी।

'मैं आपकी पत्नी से प्यार करता हूं'
कमेंट्स में एक फैन ने लिखा, 'मैं भारतीय हूं, मैं आपकी पत्नी से प्यार करता हूं।' हालांकि, कमिंस के जबरदस्त जवाब ने सभी फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। कमिंस ने लिखा, 'आपका मैसेज वाइफ तक पहुंचा दूंगा' कमिंस के इस सरल स्वभाव ने फैंस का दिल जीत लिया।
कमिंस के लिए काफी यादगार रहा साल 2023
दरअसल, साल 2023 कमिंस के लिए काफी यादगार रहा, क्योंकि स्टार पेसर ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप खिताब दिलाया। दोनों ही मौकों पर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पछाड़कर प्रतिष्ठित आईसीसी ट्रॉफियां हासिल कीं। इसके अलावा उन्होंने ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता। ये पुरस्कार प्राप्त करते समय, कमिंस ने विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की स्टार भारतीय जोड़ी की बहुत प्रशंसा की।
कमिंस ने आईसीसी से कहा कि, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। टीम को बहुत सारी शानदार सफलताएं मिलीं। यह व्यक्तिगत सम्मान पाना बहुत बड़ी बात है और मैं काफी चकित हूं। व्यक्तिगत प्रशंसा के मामले में यह बिल्कुल ऊपर है।'
उन्होंने कहा कि, 'कोहली और जडेजा सुपर कंसिस्टेंट हैं, आप उन्हें इससे दूर नहीं रख सकते, वे अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकालने और उसे जिताने का तरीका ढूंढ लेते हैं, उन लोगों के साथ रहना वास्तव में खास है।' कमिंस अब वह 21 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications