पाकिस्तान में ऐतिहासिक दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, कप्तान कमिंस ने बताया कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम

नई दिल्ली, 27 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट विकेटकीपर पैट कमिंस रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आ चुके हैं और वे यहां के सुरक्षा इंतजाम से काफी प्रभावित हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा है और अपने आप में ऐतिहासिक है क्योंकि 1998 से कंगारूओं ने पाकिस्तान का कोई भी दौरा नहीं किया है। कमिंस ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से एशेज सीरीज जीत में ऑस्ट्रेलिया को लीड किया था और अब पाकिस्तानी परिस्थितियों में उनका बड़ा टेस्ट होने जा रहा है।

Australia reached on a historic tour in Pakistan, Pat Cummins told how the security arrangements are

ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन वनडे और एक टी20 मुकाबला खेलना है। 2009 में पाकिस्तान के अंदर श्रीलंका की टीम बस पर हुए अटैक के बाद बड़ी टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से बचती हैं। पिछले साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने एक के बाद एक पाकिस्तान दौरे रद्द करने के बाद पीसीबी की जमीन हिलाकर रख दी थी।

कमिंस ने कहा कि एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर होटल में आने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होटल में आराम से रहे हैं और कहा कि बायो बबल ने उन्हें सिर्फ होटल और मैदान तक सीमित कर दिया है।

इंडिया टुडे ने कमिंस के हवाले से कहा है, "मैं अविश्वसनीय रूप से सुरक्षित महसूस करता हूं। हमें पीसीबी द्वारा वास्तव में अच्छी तरह से देखा गया है। यहां पहुंचने पर सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए हैं। हम सीधे विमान से उतरे और सीधे होटल पहुंचे। हमारे यहां बहुत अच्छा सेट-अप है और हम खेल और ट्रेनिंग को छोड़कर होटल तक ही सीमित रहेंगे। यह सुकून देने वाला है और हम इतने सारे पेशेवरों से घिरे रहने के लिए वास्तव में भाग्यशाली हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हमारी आदतों से थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन हम जानते हैं कि इसका ध्यान रखा गया है, इसलिए हम वास्तव में यहां वास्तव में आनंद ले सकते हैं।"

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स पाकिस्तान दौरे के लिए अंतरिम कोच होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+