ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, मैक्सवेल ने 355 के स्ट्राइक रेट से खेली धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला टाउन्सविले में खेला गया था, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसान जीत दर्ज की।

टाउन्सविले, 28 अगस्त: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला टाउन्सविले में खेला गया था, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसान जीत दर्ज की। कंगारूओं के सामने 201 रन का टारगेट था, जिसे टीम 33.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Australia

टीम की जीत में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 80 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए, जबकि तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ 9 गेंदों पर 32 रन की धमाकेदार पारी खेली। 355.56 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी में मैक्सवेल ने 3 चौके और इतने ही छक्के लगाए। ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 57 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए रायन बर्ल ने 3 विकेट चटकाए।

जिम्बाब्वे नहीं उठा सका बढ़िया शुरुआत का फायदा

मैच की शुरुआत जिम्बाब्वे के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई थी। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही और एक समय टीम का स्कोर 104-3 था। हालांकि, इसके बाद एक के बाद लगे झटके टीम को भारी पड़े और मेहमान टीम 48वें ओवर में ही ऑल-आउट हो गई।

टीम की ओर से वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 91 गेंदों पर 72 रन बनाए। उनके वनडे करियर का ये पांचवां अर्धशतक रहा। उनके अलावा तदीवानाशे मारुमनी ने (45) और कप्तान रेजिस चकबवा ने 31 रन बनाए। हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाने वाले सिंकदर रजा केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

मेजबान टीम की ओर से कैमरून ग्रीन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले। उनके अलावा एडम जम्पा को 3 व मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को 1-1 विकेट मिला।

साइमंड्स को दी गई श्रद्धांजलि

मैच के दौरान दिवंगत क्रिकेटर एंड्यू साइमंड्स को उनके परिवार ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व ऑलराउंडर की 14 मई को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिम्बाब्वे की पारी खत्म होने के बाद साइमंड्स के बच्चे बिली और क्लोए अपने पिता का बैगी ग्रीन कैप और क्रिकेट बैट और अकुबरा की टोपी लाकर मैदान पर रखीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+