AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज तीसरे टेस्ट से हो सकता है बाहर, एक ही दिन में 3 खिलाड़ी मैदान छोड़कर गए

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उनको उंगली में चोट लगी है। खबरों के अनुसार वह तीसरे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

Australia Team

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मुश्किलें बढ़ी हैं। कई खिलाड़ी चोटिल हो गए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टेस्ट मैच में दिग्गजों को चोट का सामना करना पड़ा है। मिचेल स्टार्क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई गई है। उनको अगले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है। दूसरे दिन के खेल के दौरान कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए। स्टार्क को लेकर आ रही रिपोर्ट्स अच्छी नहीं हैं।

दूसरे दिन कैच के दौरान स्टार्क की उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं उतरे। रिपोर्ट्स के अनुसार 4 जनवरी से शुरू हो रहे अगले टेस्ट मैच से स्टार्क बाहर हो सकते हैं। चोट के बाद स्टार्क नेट सेशन पर गए थे। नाथन लायन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाईट को बताया कि स्टार्क अच्छी स्थिति में नहीं दिखे। उन्होंने गेंदबाजी का प्रयास भी किया था लेकिन मुश्किल स्थिति में थे।

कैमरन ग्रीन भी चोटिल

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान कैमरन ग्रीन को भी चोट लगी। दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की गेंद उनकी उंगली में लगी। इसके बाद उन्होंने बैटिंग नहीं की और रिटायर्ड हर्ट होकर वापस चले गए। बात यहीं नहीं बनी और उनको स्कैन के लिए मेलबर्न के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनकी चोट की गहराई के बारे में पता चलेगा। ग्रीन ने इस मैच में पहली पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट झटके थे। हाल ही आईपीएल नीलामी के दौरान उनको 17 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

डेविड वॉर्नर को भी लगी चोट

डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बना दिया लेकिन उनको भी चोट लगी है। वॉर्नर अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद 200 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए। वॉर्नर अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद जश्न मनाने के लिए मैदान पर उछल गए थे। इसके बाद पाँव में खिंचाव आ गया। फिजियो मैदान पर आए और वॉर्नर उनके साथ चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+