ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका गाबा टेस्ट की पिच पर ICC का बड़ा फैसला, शर्मनाक रेटिंग दी

गाबा टेस्ट मैच महज दो ही दिन में समाप्त हो गया था, इसके बाद पिच को लेकर बवाल उठा था। आईसीसी ने इस पर निर्णय सुनाया है।

Gabba Test Pitch

Gabba Test Pitch rating: ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गाबा में खेला गया पहला टेस्ट मैच दो दिनों में समाप्त होने के बाद पिच पर सवाल खड़े हुए थे। चारों तरफ इस घास वाली पिच को लेकर बातें हुई। ऑस्ट्रेलिया को इसमें घेरा गया था। अब आईसीसी ने भी माना है कि यह पिच खराब थी। आईसीसी ने इसे लेकर एक सख्त एक्शन लिया है और यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक सबक भी होगा।

Recommended Video

    AUS vs SA: Gabba के मैदान पर 2 दिन में Test Match खत्म, पिच की हुई आलोचना | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    आईसीसी ने दी पिच को रेटिंग
    मुकाबले के बाद आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पिच को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए इसे औसत से भी निचले दर्जे की पिच माना है। रेफरी ने एवरेज से नीचे की रेटिंग गाबा टेस्ट की पिच को दी है। रेफरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गाबा की पिच में ज्यादा मोवमेंट और उछाल था जो गेंदबाजों के पक्ष में था। दूसरे दिन गेंद नीचे रह रही थी, इससे बल्लेबाजों के लिए साझेदारी करना मुश्किल था। बल्ले और गेंद के लिए असमान पिच होने के कारण मैं इसे औसत से नीचे रेटिंग देता हूँ।
    वेन्यू को मिला एक डीमेरिट पॉइंट
    औसत से नीचे रेटिंग के कारण गाबा को आईसीसी पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत एक डीमेरिट पॉइंट मिला है। डीमेरिट अंक पांच साल की अवधि के लिए मान्य होते हैं और जब कोई वेन्यू पांच डीमेरिट अंक हासिल करता है तो उसे 12 महीने की अवधि के लिए बैन किया जाता है। उस अवधि के दौरान कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला जा सकता।


    दो दिनों में हुआ था मैच समाप्त
    ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गाबा टेस्ट महज 2 दिन में ही समाप्त हो गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान दक्षिण अफ़्रीकी टीम 152 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 218 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम दूसरी पारी में महज 99 रन बनाकर आउट हो गई। कमिंस ने 5 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 35 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+