AUS vs SA: दोहरे शतक के जश्न में चोट खा बैठे डेविड वॉर्नर, रिटायर्ड हर्ट को होकर जाना पड़ा मैदान से बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक लगा दिया है, लेकिन डबल सेंचुरी का जश्न मनाते ही वो रिटायर्ड हर्ट भी हो गए।

David Warner Retired hurt

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच में एक और कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल, लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे वॉर्नर ने पहले तो तीन साल बाद अपना शतक पूरा किया और अब वॉर्नर ने उस शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया है। डेविड वॉर्नर का यह टेस्ट करियर में चौथा दोहरा शतक है। 254 गेंदों में वॉर्नर ने 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने 200 रन पूरे किए, लेकिन जैसे ही उन्होंने दोहरे शतक का जश्न मनाया तो चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

कैसे वॉर्नर के साथ घटी यह घटना?

यह घटना वॉर्नर के दोहरे शतक के ठीक बाद घटी। डेविड वॉर्नर ने 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहली और दूसरी स्लिप के बीच में से गेंद को खेला और चौका लगाया। इसी चौके के साथ वॉर्नर के 200 रन भी पूरे कर लिए थे। जैसे ही डेविड वॉर्नर डबल सेंचुरी का जश्न मनाने के लिए हवा में उछले तो उनके बाएं पैर में खिंचाव आ गया। हालांकि उस पैर में उन्हें दिक्कत काफी देर से महसूस हो रही थी, लेकिन उन्होंने अपने खेल को जारी रखा था। इस खिंचाव के बाद तो वॉर्नर बिल्कुल भी मैदान पर रूक नहीं सके और फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए।

विशेष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए वॉर्नर

Recommended Video

    Pak vs Aus: David Warner’s heated argument with Umpire, goes viral | वनइंडिया हिन्दी

    आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने चाय के बाद अपने 150 रन पूरे किए थे, जिसके बाद वो उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर किया है। इस सूची में वॉर्नर फिलहाल दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में 218 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने 184 रन की पारी खेली थी। इंजमाम अब इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+