AUS vs RSA: डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट को बनाया यादगार, 3 साल बाद जड़ दी 25वीं टेस्ट सेंचुरी
डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाया है। वॉर्नर के बल्ले से 3 साल बाद शतक आया है।

David warner century दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ दिया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वॉर्नर ने 32 रन से आगे खेलना शुरू किया था और 144 गेंद खेलने के बाद उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक पूरा कर लिया। आपको बता दें कि यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविड वॉर्नर का चौथा टेस्ट शतक है।
3 साल बाद आया बल्ले से टेस्ट शतक
अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने इसे यादगार बना दिया है। वॉर्नर का यह शतक इसलिए भी खास है, क्योंकि टेस्ट फॉर्मेट में उनके बल्ले से यह तीन साल बाद पहला शतक आया है। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में लगाया था। उस मैच में वॉर्नर 111 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ऑस्ट्रेलिया उस मैच को 279 रन से जीत गया था।
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
Recommended Video

डेविड वॉर्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पर 20 रन की लीड हासिल हो गई है। वॉर्नर के साथ स्टीव स्मिथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद क्रीज पर डटे हुए हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हो गई थी। मार्को जेनसेन की 59 और वेरियाने की 52 रन की पारी के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया था।












Click it and Unblock the Notifications