IND vs AUS, Dream11: आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा महामुकाबला, ड्रीम टीम से कमाई का बेहतरीन मौका?

India vs Australia: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में रविवार, 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (AU-W) और भारत (IN-W) के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। मैच से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया महिला तीनों मैचों में जीत के साथ प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी है। उन्होंने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान महिला के खिलाफ 9 विकेट से जीता था। दूसरी ओर, भारत महिला ने अपने पिछले तीन मैचों में से दो जीते हैं। उन्होंने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका महिला के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल की।

Team India

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के आमने-सामने के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। इन दोनों टीमों ने कुल 33 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया महिला ने 25 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला केवल 8 मैच ही जीत पाई है।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग-11 एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहम, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कुट

भारत संभावित प्लेइंग-11 स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजाना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर, आशा शोभना

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: एलिसा हीली, बी मूनी
  • बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना
  • ऑलराउंडर: जॉर्जिया वेयरहम, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दीप्ति शर्मा
  • गेंदबाज: मेगन स्कुट, सोफी मोलिनक्स, रेणुका सिंह
  • कप्तान: स्मृति मंधाना
  • उपकप्तान: एलिसी हीली

ये भी पढ़िए- MS Dhoni ने लंबे बालों को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया हेयरस्टाइल

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, टायला व्लामिनक, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ।

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, यास्तिका भाटिया, दयालन हेमलता, राधा यादव, पूजा वस्त्रकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+