स्टीव स्मिथ ने खेली एक और शानदार पारी, फ्री हिट को स्विच हिट किया तो देखिए क्या हुआ- VIDEO

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में पिटने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अंग्रेजों पर हावी पड़ रही है जहां उन्होंने पहला मैच जीता है और दूसरे में भी जीतने के लिए मजबूत दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज में आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में भी स्टीव स्मिथ ने फिर से बेहतरीन पारी खेली है। हालांकि वे शतक से छह रनों से चूक गए। स्मिथ का फॉर्म में आना कंगारूओं के लिए राहत है क्योंकि ये बल्लेबाज अक्सर टेस्ट क्रिकेट में ही बेस्ट देने के लिए जाना जाता है।

AUS vs ENG: Steve Smith plays another big knock in ODI, Watch her switch hit trying on free hit

ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ की 114 गेंदों पर खेली गई 94 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट पर 280 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया और इस दौरान एक करामाती शॉट भी खेलने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके। उस समय ऑस्ट्रेलिया की पारी का 32वां ओवर चल रहा था और स्मिथ अर्धशतक लगाकर एक फ्री हिट पर हाथ साफ करने का सोच रहे थे। उन्होंने आदिल रशीद की ये गेंद स्विच हिट करने की सोची पर उनके पैड के पास से गुजरकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। ये मजेदार प्रयास था जिसका वीडियो यहां पर देख सकते हैं।

इससे पहले स्मिथ ने पहले वनडे में भी 80 रनों की पारी खेली थी। स्मिथ ने पहले वनडे के बाद संवाददाताओं से कहा था, "लगभग छह वर्षों में मैंने शायद सबसे अच्छा महसूस किया है। मैं वास्तव में अच्छी स्थिति में था और मुझे वास्तव में अच्छा लगा, मैंने ईमानदारी से छह साल में ऐसा महसूस नहीं किया।"

इंग्लैंड का यह दौरा तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का था जहां पर वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज अंग्रेज 2-0 से अपने नाम कर चुके और अब वनडे में कंगारू हावी दिख रहे हैं और वे आज सीरीज जीत सकते हैं। अगला वर्ल्ड कप भी वनडे फॉर्मेट में है जिसकी लोकप्रियता तेजी से गिरती जा रही है लेकिन आईसीसी का मानना है हर फॉर्मेट को बचाने का बेस्ट तरीका हर साल वर्ल्ड कप कराना है। इसलिए अब जितने भी वनडे मैच होंगे उसमें अगले साल भारत में होने वाली विश्व प्रतियोगिता की तैयारी की झलक दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+