अंपायर और बल्लेबाज करते रहे एक दूसरे का इंतजार, स्टीव स्मिथ के OUT का VIDEO वायरल

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अंपायर पर तब चुटकी ली जब उसने कंगारू दिग्गज को विकेट के पीछे आउट करार दे दिया। ये ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच में वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला चल रहा है जहां पर स्मिथ 21 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने गेंदबाज को स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद दस्ताने का एक हिस्सा लेती हुई जोस बटलर के हाथों में समां गई। उस समय पॉल विलसन अंपायरिंग कर रहे थे।

(फोटो सौजन्य- cricket.com.au Twitter/Screenshot)

Recommended Video

    AUS vs ENG: Travis Head ने मचाया धमाल, England के खिलाफ 150+ रनों की पारी |वनइंडिया हिंदी *Cricket
     स्टीव अपनी जगह पर खड़े रहे

    स्टीव अपनी जगह पर खड़े रहे

    जैसे ही बटलर ने कैच लिया तो उन्होंने स्मिथ से खुद ही पवेलियन लौटने की उम्मीद की लेकिन स्टीव अपनी जगह पर खड़े रहे। स्टीव ने अंपायर से उम्मीद की कि वो फैसला सुनाएगा और उसके बाद तय होगा क्या किया जाए। ऐसे में बटलर विकेट के पीछे चिल्लाते रहे कि बल्लेबाज आउट है और फिर अंपायर ने तेजी से अपनी अंगुली उठाई और स्टीव को बाहर जाने के लिए मजबूर किया।

    इसी बीच स्मिथ अंपायर से खास खुश नहीं दिखे क्योंकि उनका मानना था कि पॉल ठीक से बता नहीं पा रहे हैं कि मामला क्या है। स्मिथ ने जो कहा वह स्टंप माइक पर पकड़ लिया गया है और इसकी वीडियो भी आप यहां पर देख सकते हैं।

    स्टीव स्मिथ को यह कहते हुए सुना गया

    ये मामला कंगारू पारी के 46वें ओवर के दौरान हुआ जब मेजबान पहले ही 300 रन का स्कोर पार कर चुके थे और स्मिथ तेजी से कुछ रन बटोरकर टारगेट को और ऊंचा करने की फिराक में थे। लेकिन वे 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद कंगारू बल्लेबाज मैदान छोड़ने को तैयार नहीं था क्योंकि अंपायर ने कोई हरकत नहीं की। अंपायर इस चीज का वेट कर रहा था कि स्टीव खुद मैदान छोड़ दें लेकिन जब इंग्लैंड के जोस बटलर ने अपील की तब ही विल्सन ने कहा- हां, तुम आउट हो।

    इसके बाद स्टीव स्मिथ को यह कहते हुए सुना गया- "उसने आउट ही नहीं दिया।"

    ट्रेविस हेड ने 152 और डेविड वार्नर ने 106 रनों की पारी खेली

    ट्रेविस हेड ने 152 और डेविड वार्नर ने 106 रनों की पारी खेली

    इस मैच में ट्रेविस हेड ने 152 और डेविड वार्नर ने 106 रनों की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बारिश से प्रभावित हुए मैच में 48 ओवर में 355-5 का शानदार स्कोर बनाया। एडिलेड और सिडनी में जीत दर्ज कर चुकी ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

    हेड ने 130 गेंदों पर 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना तीसरा एक दिवसीय शतक और सर्वोच्च स्कोर बनाया, उन्होंने आरोन फिंच के संन्यास के बाद टॉप क्रम में अपनी जगह पक्की करने वाली पारी खेली। वार्नर ने अपना एक और वनडे शतक 97 गेंदों पर पूरा किया और इस जोड़ी ने वनडे फॉर्मेट में 9वीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी पूरी करते हुए 269 रन बनाए। ये एमसीजी में इस फॉर्मेट में की गई सबसे बड़ी ओपनिंग भागेदारी भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+