43 की उम्र में जबरदस्ती IPL खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के दिग्गज का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर बवाल
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को इस आईपीएल में काफी नीचे बैटिंग करते हुए देखा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह उस समय खेलने के लिए मैदान पर आते हैं, जब ज्यादा ओवर्स नहीं बचते हैं। इसके लिए धोनी की काफी आलोचना भी देखने को मिल रही है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में माही सातवें नम्बर पर आए थे। इससे पहले वह नौवें नम्बर तक बैटिंग करने के लिए आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर माही की काफी आलोचना देखने को मिली थी। अब इतना नीचे बैटिंग करने का राज़ सामने आ गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के निचले नम्बर पर बैटिंग करने का कारण टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बता दिया है। स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसमें उन्होंने फिटनेस समस्याओं का जिक्र किया है। फ्लेमिंग ने बताया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
मीडिया से बातचीत में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि साल 2023 में घुटने की चोट के कारण माही ने सर्जरी कराई थी। इस वजह से ऊपरी क्रम में आकर बैटिंग करना उनके लिए संभव नहीं है। धोनी के घुटने में अब भी समस्या है।
फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के घुटने पहले की तरह नहीं हैं। वह उस तरह से नहीं चल पाते हैं। वह पूरे 10 ओवर तक बैटिंग कर पाने में असमर्थ हैं, इसी वजह से उनका बैटिंग क्रम काफी नीचे है। धोनी के खेलने की पोजीशन मुकाबले और उनकी फिटनेस के आधार पर तय की जाएगी।
MS Dhoni के बढ़ रहे आलोचक
फ्लेमिंग की बातों से एक बात तो साफ़ हो गई कि धोनी जबरन खेल रहे हैं। उनकी फिटनेस खराब है और सिर्फ सुपरस्टार होने के चलते वह फ्रेंचाइजी में शामिल होते जा रहे हैं। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा हिस्सा धोनी का स्थायी आलोचक बन बैठा है। 43 साल से ज्यादा उम्र के बाद बिना फिटनेस खेलते रहने पर माही के आलोचकों की संख्या बढ़ने वाली है।
MS Dhoni को ही मामला देखना होगा
कई बार ऐसा भी कहा गया है कि धोनी क्रेडिट लेने के लिए खत्म होने वाले मैच में खेलने के लिए आकर चौका या छक्का मारकर वाहवाही बटोर ले जाते हैं। हालांकि असली कारण उनकी खराब फिटनेस है। देखना होगा कि धोनी इस समस्या को कैसे ठीक करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications