43 की उम्र में DHONI ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, पलक झपकते ही स्टंप गायब, हैरान हुए सूर्या- VIDEO
CSK vs MI: आईपीएल में इस बार महेंद्र सिंह धोनी की सबसे उम्रदराज प्लेयर हैं। वह 43 साल की उम्र में इस प्रतिष्ठित लीग में खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस अब भी लाजवाब है और दौड़ के मामले में उनको युवा प्लेयर्स भी पीछे नहीं छोड़ सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में माही ने अपना जलवा दिखाया है।
महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे हमेशा से ही तेज रहे हैं और उनके सामने क्रीज से निकलकर शॉट मारने की हिम्मत बल्लेबाज कम ही करते हैं। अगर ऐसा करते भी हैं, तो गेंद मिस होने पर माही के दस्ताने कभी मिस नहीं करते। फिर आउट होने लगभग तय होता है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। चेन्नई में धीमी बैटिंग कर खुद को क्रीज पर सेटल करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने नूर अहमद के गेंद को आगे आकर कवर्स के ऊपर से मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
गेंद टर्न होकर सूर्या के बल्ले के करीब से निकलकर माही के पास चली गई और उन्होंने कोई गलती नहीं की। सूर्यकुमार यादव को क्रीज के अंदर वापस आने का भी कोई मौका नहीं मिला। धोनी ने तुरंत गिल्लियां बिखेरते हुए सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन की राह दिखा दी।
सूर्या ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे। उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेली। उधर दीपक चाहर ने 15 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और मुंबई का स्कोर 9 विकेट पर 155 रनों तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 18 रन देकर 4 विकेट झटके। मुकाबले में टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए मुंबई को चारों खाने चित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications