Asia Cup 2023: 1984 से लेकर 2022 तक एशिया कप की ट्रॉफी पर इन टीमों ने जमाया है कब्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Asia Cup Winners List 1984 to 2022: एशिया कप में एक बार फिर एशियाई देशों के बीच ट्रॉफी के लिए टक्कर देखने को मिलने वाली है। पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले मैच के साथ एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका में अपना पहला मैच खेलना है। भारत की कोशिश पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की होगी।
भारत ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब: एशिया कप की ट्रॉफी पर सबसे अधिक बार भारत ने कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है। भारत की कोशिश आठवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी। इससे पहले साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप को जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

रोहित शर्मा पर होगी नजरें: वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप भारत के लिए एक बड़ी चुनौती की तरह है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप की ट्रॉफी को जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाना चाहेगी। एशिया कप के बाद भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।
जानिए किस टीम ने कब जीता मैच
1984 - भारत (सुनील गावस्कर की कप्तानी में)
1986 - श्रीलंका (दलीप मेंडिस की कप्तानी में)
1988 - भारत (दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में)
1990/91 - भारत (मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी में)
1995 - भारत (मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी में)
1997 - श्रीलंका (अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में)
2000 - पाकिस्तान (मोईन खान की कप्तानी में)
2004 - श्रीलंका (मार्वन अटापट्टू की कप्तानी में)
2008 - श्रीलंका (महेला जयवर्धने की कप्तानी में)
2010 - भारत (एमएस धोनी की कप्तानी में)
2012 - पाकिस्तान (मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी में)
2014 - श्रीलंका (एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में)
2016 - भारत (एमएस धोनी की कप्तानी में)
2018 - भारत (रोहित शर्मा की कप्तानी में)
2022 - श्रीलंका (दासुन शनाका की कप्तानी में)












Click it and Unblock the Notifications