पाकिस्तान की टीम में 'द हंड्रेड' में धूम मचाने वाले खिलाड़ी की एंट्री, भारत के लिए बन सकता है खतरा
एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक नए गेंदबाज की एंट्री हुई है। टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली, 22 अगस्त। एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक नए गेंदबाज की एंट्री हुई है। टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है। चोट की वजह से शाहीन शाह अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में किसी खिलाड़ी को लाया जाएगा, इसकी चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से खूब हो रही थी।

मोहम्मद हसनैन को मिली टीम में एंट्री
शाहीन शाह अफरीदी की जगह मोहम्मद हसनैन एशिया कप में पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। सोमवार 22 अगस्त को पाकिस्तान ने रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान बोर्ड ने मोहम्मद हसनैन को लेकर कहा कि शाहीन शाह अफरीदी की जगह हमने टीम में मोहम्मद हसनैन का चयन किया है। मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान के लिए एशिया कप में खेलेंगे।

द हंड्रेड में मचा रहे हैं धमाल
मोहम्मद हसनैन मौजूदा समय में इंग्लैंड में 'द हंड्रेड टूर्नामेंट' खेल रहे हैं। द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक मुकाबले में हसनैन की गेंद पर स्टोइनिस ने सवाल भी खड़े किए थे। हसैन को उनकी तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। पीसीएल से उनको एक नई पहचान मिली थी। द हंड्रेड टूर्नामेंट में वह बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी तेज रफ्तार की गेंद से परेशान करने का काम कर रहे हैं। हसनैन पाकिस्तान के लिए 18 टी20 और 8 वनडे मैच खेल चुके हैं। टी 20 इंटरनेशनल में उन्होंने 30.70 के औसत से 17 विकेट लिए, जबकि वनडे में उनके नाम 12 विकेट है।

भारत के लिए बन सकते हैं खतरा
पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज एशिया कप में भारत के लिए खतरा बन सकता है। अपनी अलग एक्शन की वजह से हसनैन चर्चा में बने रहते हैं। भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में इनकी गेंदों को संभल कर खेलना होगा। हसनैन बिग बैश लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं। लिहाजा अनुभवी बल्लेबाजों के सामने गेंद फेंकने का अनुभव इस गेंदबाज के पास है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान) आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।












Click it and Unblock the Notifications