Asia Cup 2023 के लिए ऐसी हो सकती है भारत की संभावित टीम, इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय!

Asia Cup 2023, India Squad For Asia Cup: 30 अगस्त से पाकिस्तान में एशिया कप 2023 का आयोजन किया जाना है। एशिया कप को लेकर शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट के तहत पहला मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप होने के कारण इस साल वनडे फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाएगा।

भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: इस टूर्नामेंट के लिए किन भारतीय खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा। भारत के कुछ अहम खिलाड़ी लंबे समय से चोटिल हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं को टीम सिलेक्शन को लेकर बड़ा चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। एशिया कप पहली बार हाईब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है और भारत अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है।

Asia Cup 1

अय्यर-राहुल की वापसी: एशिया कप में भारतीय टीम के तीन स्टार खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस टूर्नामेंट के जरिए टीम में वापसी करने को तैयार माने जा रहे हैं। केएल राहुल अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। एशिया कप के जरिए भारतीय टीम की कोशिश वर्ल्ड कप की तैयारियों को और मजबूत करने की होगी।

एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

जानिए कब और कहां होंगे ग्रुप स्टेज मुकाबले

पाकिस्तान बनाम नेपाल, बुधवार, 30 अगस्त, मुल्तान
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, गुरुवार, 31 अगस्त, कैंडी
पाकिस्तान बनाम भारत, शनिवार, 2 सितंबर, कैंडी
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, रविवार, 3 सितंबर, लाहौर
भारत बनाम नेपाल, सोमवार, 4 सितंबर, कैंडी
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, मंगलवार, 5 सितंबर, लाहौर

जानें सुपर 4 मुकाबलों का शेड्यूल

A1 बनाम B2, बुधवार, 6 सितंबर, लाहौर
बी1 बनाम बी2, शनिवार, 9 सितंबर, कोलंबो
A1 बनाम A2, रविवार, 10 सितंबर, कोलंबो
ए2 बनाम बी1, मंगलवार, 12 सितंबर, कोलंबो
A1 बनाम B1, गुरुवार, 14 सितंबर, कोलंबो
ए2 बनाम बी2, शुक्रवार, 15 सितंबर, कोलंबो

फाइनल मुकाबला

सुपर 4एस 1 बनाम सुपर 4एस 2, शुक्रवार, 17 सितंबर, कोलंबो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+